• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-महापौर-उप महापौर चुनाव पहले दिन चार प्रत्याशियों ने लिए छह नामांकन पत्र

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 15, 2026
in Local
0
पाली-महापौर-उप महापौर चुनाव पहले दिन चार प्रत्याशियों ने लिए छह नामांकन पत्र

PALI SIROHI ONLINE

पाली-महापौर-उप महापौर चुनाव पहले दिन चार प्रत्याशियों ने लिए छह नामांकन पत्र
पाली, 15 सितम्बर। नगर निगम आम चुनाव में पार्षदों की मतगणना पूरी होने के साथ ही अब महापौर एवं उप महापौर के चुनाव की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। मंगलवार से निगम कार्यालय में महापौर पद के चुनाव को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके साथ ही नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ भी दिलाई गई। महापौर एवं उप महापौर के चुनाव को लेकर निगम प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

रिटर्निंग अधिकारी नगर निगम शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मतगणना के बाद मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर पद के लिए लोक सूचना जारी की गई। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्रों के वितरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। पहले दिन कुल चार प्रत्याशियों को छह नामांकन पत्र वितरित किए गए।

इनमें राजबाला हिंगड एवं सुमित्रा जैन ने दो-दो, जबकि पुष्पा एवं कुसुम सोनी ने एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त किया। उन्होने बताया कि महापौर पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का बुधवार को अंतिम दिन रहेगा। अभ्यर्थी दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा करवा सकेंगे। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण में नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

गुरुवार को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा -सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि गुरुवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। संवीक्षा के बाद शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थियों को नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में शेष रहने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

महापौर पद के निर्वाचन के लिए 21 सितम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद इसी दिन मतगणना की जाएगी। निगम प्रशासन की ओर से मतदान एवं मतगणना को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वही 22 सितम्बर को उप महापोर पद का चुनाव होगा।

नवनिर्वाचित पार्षदों को दिलाई शपथ – नगर निगम चुनाव में निर्वाचित पार्षदों को मंगलवार को शपथ भी दिलाई गई। महापौर एवं उप महापौर के निर्वाचन से पहले निगम में नवनिर्वाचित पार्षदों की औपचारिक भूमिका शुरू हो गई है।

चुनाव परिणाम के बाद अब निगम की नई बोर्ड व्यवस्था के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर विशेषाधिकारी निर्वाचन पाली चौधरी बिरजू गोपाल, उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी, सुरेश व्यास, ललित दवे, महेन्द्र बैरवा, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, युजवेन्द्र खेमलानी, गोविन्द सिंह राजपुरोहित, ताराचंद सेजू, रामलाल मानपुरा, अर्जुन सिंह, जयपाल सिंह चौहान, हिमांशु चतुर्वेदी, मोहित जोशी, शंकर जोधा, इकबाल अली, बबलू काठात, रघुवीर सिंह, पुष्पराज, प्रमोद, नरेश चौधरी, वरुण लोहाना सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Previous Post

पाली जिला कलक्टर ने जिले में पेयजल के लिये ली समीक्षा बैठक दिये आवश्यक निर्देश*

Next Post

2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगाः किसी भी ट्रांजेक्शन पर ₹300 से ज्यादा नहीं ले सकेंगे; नियम 15 अक्टूबर से लागू

Next Post
2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगाः किसी भी ट्रांजेक्शन पर ₹300 से ज्यादा नहीं ले सकेंगे; नियम 15 अक्टूबर से लागू

2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगाः किसी भी ट्रांजेक्शन पर ₹300 से ज्यादा नहीं ले सकेंगे; नियम 15 अक्टूबर से लागू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page