PALI SIROHI ONLINE
प्रतापगढ़-प्रतापगढ़ में मानसून के अंतिम दौर में अच्छी बारिश के चलते प्रदेश का सबसे ऊंचा और सबसे गहरा बांध जाखम बांध लबालब हो गया है। जाखम बांध की भराव क्षमता 31 मीटर है और आज सुबह तक यह 31 मीटर तक पहुंच गया है।
इस बांध के लबालब होने से यह कभी भी ओवरफ्लो हो सकता है और चादर चल सकती है। इससे पहले 2006 में जाखम बांध में सबसे बड़ी चादर चली थी। जिसकी ऊंचाई 3 मीटर 50 सेमी थी। यह रिकॉर्ड अब तक दर्ज है।
जाखम बांध 1986 से लेकर 2022 तक 31 मीटर भराव क्षमता वाला यह बांध 21 बार छलका है। गत वर्ष कम बरसात के चलते 2023 में जाखम बांध ढाई मीटर खाली था। जाखम बांध जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर सीतामाता वन्य जीव अभयारण्य में स्थित है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।
राजस्थान में प्रतापगढ़ के बाद माउंट आबू के बाद दूसरे स्थान पर आता है और ऊंचाई के दृष्टिकोण से यह राजस्थान का सबसे ऊंचा बांध माना जाता है।