PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले के बाली नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने अपना बोर्ड बना लिया है। यहां भाजपा ने 16 सीट पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस 2 और निर्दलीय को 7 सीट मिली। यहां कुल 25 वार्ड है।
बाली फालना सादड़ी नगर पालिका चुनाव में बीजेपी के प्रचार में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत स्टार प्रचारक के रूप में हर वार्ड में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। उसी बदौलत बाली ने बीजेपी को प्रसंड जीत मिली,
मतगणना सुबह 8 बजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुरू हुई थी बाली में पार्षद पद के लिए 11 सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 68.86 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया था।


