• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भारतीय किसान संघ पाली संभाग की आवश्यक बैठक संपन्न,सांगठनिक मजबूती और किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

भारतीय किसान संघ पाली संभाग की आवश्यक बैठक संपन्न,सांगठनिक मजबूती और किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

तखतगढ़ 13 सितंबर (खीमाराम मेवाडे) भारतीय किसान संघ पाली संभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, को आदर्श विद्या मंदिर राय गांधी विद्यालय में संपन्न हुई। भगवान बलराम जी और कृषिदेव के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। इस बैठक में पाली संभाग के सभी जिलों पाली, सिरोही, जालोर एवं सांचौर की संपूर्ण जिला कार्यकारिणी एवं तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया।


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री गजेंद्र सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके साथ ही मंच पर प्रदेश महामंत्री तुलसाराम, जोधपुर प्रांत अध्यक्ष माणक राम, उपाध्यक्ष सोमाराम, प्रांत कोषाध्यक्ष गणपत, प्रांत एग्रो प्रमुख मनोज, प्रांत मंत्री नरेंद्र सिंह व विमला, प्रांत जैविक प्रमुख बाबूलाल, प्रांत युवा प्रमुख खेम सिंह और प्रांत बी आयाम के प्रमुख नाथूराम लोहार , विरमराम चौधरी, उपस्थित रहे।

रणनीति और सांगठनिक मजबूती पर जोर

बैठक के दौरान संभाग, जिला और तहसील स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसान संघ हमेशा से किसानों के हक की आवाज उठाता रहा है। आगामी समय में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए हर तहसील और गांव तक पहुंच बढ़ानी होगी।

इन प्रमुख पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

बैठक को सफल बनाने में संभाग मंत्री सुजान सिंह, संभाग उपाध्यक्ष केसाराम, नरपत सिंह और पर्वत सिंह जी की विशेष भूमिका रही। इसके साथ ही विभिन्न जिलों की कमान संभाल रहे जालोर अध्यक्ष रतन सिंह व मंत्री जगराम, सिरोही अध्यक्ष मेवाराम व मंत्री उत्तम सिंह, और पाली अध्यक्ष जोधाराम व मंत्री रामचंद्र सहित संभाग के सभी जिलों की जिला कार्यकारिणी व सभी तहसीलों के अध्यक्ष एवं मंत्रियों ने बैठक में उपस्थित होकर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।
कार्यक्रम के अंत में भा कि सं पाली संभाग के अध्यक्ष मोड़ा राम पटेल (हेमावास) ने सभी आगंतुक अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Previous Post

तखतगढ-15 दिन की चुनावी भागदौड़ के बाद रिसॉर्ट में फुर्सत के पल,कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया आगे की रणनीति पर मंथन

Next Post

पाली हादसे में ट्रेलर में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जलाः आगे चल रहा ट्रेलर अचानक रूका, पीछे से आ रहा ट्रेलर टकराने से हुआ हादसा

Next Post
पाली हादसे में ट्रेलर में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जलाः आगे चल रहा ट्रेलर अचानक रूका, पीछे से आ रहा ट्रेलर टकराने से हुआ हादसा

पाली हादसे में ट्रेलर में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जलाः आगे चल रहा ट्रेलर अचानक रूका, पीछे से आ रहा ट्रेलर टकराने से हुआ हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page