• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शराब तस्करी मे 03 वर्ष से फरार 5000 का ईनामी आरोपी गिरफतार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 13, 2026
in Local
0
शराब तस्करी मे 03 वर्ष से फरार 5000 का ईनामी आरोपी गिरफतार

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में,  ओमप्रकाश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, मंगलेश चुण्डावत आरपीएस वृताधिकारी वृत उपाधीक्षक वृत शहर पाली, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं  हनुवन्तसिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर, जिला पाली के नेतृत्व में जिले में चलाये जा रहे धारा 173(8), 299 जा.फौ. मे वांछित अपराधियो की धरपकड के अभियान कम मे पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली के प्रकरण संख्या 67 दिनांक 21.04.2023 धारा 19/54,54ए, 54 डी, 14/57 आबकारी अधिनियम व 420,472,201 भादस में करीब 03 वर्ष 05 माह से फरार वांछित 5000/- रूपये का ईनामी अभियुक्त हेमराज को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की। टीम द्वारा मुखबीर सुचना व तकनीकी सहायता से कडी मेहनत व लगन से प्रयास कर अभियुक्त का करीब 600 कि.मी. पीछा कर दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। मुलजिम मोबाईल फोन का उपयोग नहीं कर गिरफतारी के भय से इधर उधर ट्रको पर ड्राईवरिंग का काम करता हुआ छिपता घुम रहा रहा था। ज्ञात रहे कि ट्रांसपोर्ट नगर थाने द्वारा दिनांक 21.04.2023 को तत्तकालिन थानाधिकारी श्री विक्रम सान्दु निपु द्वारा नाकाबंदी के दौरान मुखबीर सुचना अनुसार एक टाटा गैस टेंकर नम्बर युपी 17 टी 97967 की तलाशी मे टेंकर मे से पंजाब निर्मित अवैध अग्रेंजी शराब के 961 कार्टून बरामद किये थे। अनुसंधान के दौरान उक्त टेंकर पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी होने से टेंकर का एफएसएल टीम द्वारा एफएसएल परीक्षण करने पर टेंकर के असल इंजन नम्बर व चैचिस नम्बर ज्ञात होन पर टेंकर के संबध मे आरटीओ बाडमेर से रेकर्ड प्राप्त करने पर टेंकर के असल नम्बर आरजे 19 जीए 8903 ज्ञात हुये व टेंकर का आरसी ऑर्नर हेमराज होना पाया गया। जिस पर उक्त हेमराज की तलाश पतारसी की गई मगर आरोपी सकुनत से फरार होने से नहीं मिला। मुलजिम हेमराज काफी समय से फरार होने व बावजूद तलाश के नहीं मिलने पर मुलजिम हेमराज पर कार्यालय आदेश क्रमांक पाली / एमओबी / ईनाम/2026/5114-22 दिनांक 25.08.2026 से 5,000 /- रूपये का ईनाम जारी किया गया। प्रकरण में वांछित 5,000/- रूपये के ईनामी मुलजिम हेमराज को गिरफतार किया गया। आरोपी से शराब सप्लायर के संबध मे अनुसंधान जारी है। वांछित 5,000/- रूपये के ईनामी आरोपी हेमराज की दस्तयाबी मे श्री जसाराम हैड कानि. 611 व श्री विजय कुमार कानि. 837 की महत्वपुर्ण भुमिका रही है।

गठित टीमः-
1.  हनुवन्तसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली।
2. जसाराम हैड. कानि. 611 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली। (मुख्य भुमिका)
3. रामनिवास हैड. कानि. 1360 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली।
4.  विजय कुमार कानि. 837 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली। (मुख्य भुमिका)
5. पुखसिंह कानि. 1359 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली।

गिरफतार मुलजिम का विवरणः-
1.हेमराज पुत्र  मेहाराम उम्र 39 साल पेशा चालक निवासी ग्राम हुसेन का तला सारला पुलिस थाना बाखासर जिला बाडमेर।

Previous Post

जालोर में 26 दिन बाद बरसा एक इंच पानी: तेज हवाओं से तार टूटे, ट्रांसफार्मर में आग लगी; रात 1 बजे तक कई इलाकों में बिजली गुल

Next Post

उथमन- टोलकर्मी को ट्रॉले ने कुचला, परिजनों और टोल अधिकारियों में पूर्व विधायक ने करवाया समझौता, मामला दर्ज

Next Post

उथमन- टोलकर्मी को ट्रॉले ने कुचला, परिजनों और टोल अधिकारियों में पूर्व विधायक ने करवाया समझौता, मामला दर्ज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page