• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर में 26 दिन बाद बरसा एक इंच पानी: तेज हवाओं से तार टूटे, ट्रांसफार्मर में आग लगी; रात 1 बजे तक कई इलाकों में बिजली गुल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 13, 2026
in Local
0
जालोर में 26 दिन बाद बरसा एक इंच पानी: तेज हवाओं से तार टूटे, ट्रांसफार्मर में आग लगी; रात 1 बजे तक कई इलाकों में बिजली गुल

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-मानसून की विदाई से पहले जालोर जिले में करीब 26 दिन बाद शनिवार शाम बारिश हुई। जिला मुख्यालय पर सर्वाधिक 26 एमएम यानी करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई। दिनभर तेज धूप, गर्मी और उमस के बाद शाम करीब 6 बजे धूलभरी आंधी चली। इसके बाद बादल छाए और शाम 6:50 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो करीब 25 मिनट तक जारी रही। बारिश से मौसम सुहाना हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

फसलों को मिली राहत, जिले में औसत 10.3 एमएम बारिश

जालोर में करीब 26 दिन से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी थीं। किसान भी बारिश का इंतजार कर रहे थे। शनिवार की बारिश से जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में राहत मिली। हालांकि, बागोड़ा तहसील में बारिश दर्ज नहीं की गई। सांचौर और चितलवाना में 2-2 एमएम बारिश हुई। जिले में औसतन 10.3 एमएम बारिश दर्ज की गई।

बारिश थमने के बाद आधी रात को उमस और गर्मी फिर बढ़ गई। रविवार सुबह मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। हालांकि, वातावरण में नमी रहने के कारण उमस बनी रही।

तेज हवा-बारिश से बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई

तेज हवा और बारिश के कारण शहर की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। गौड़ीजी क्षेत्र में बिजली का तार टूट गया। वहीं, आशापूर्णा कॉलोनी में तार पेड़ों की टहनियों से छूने के कारण आग लग गई। इसके अलावा एक ट्रांसफार्मर में भी आग लगने की सूचना है। इसके चलते शहर के कई इलाकों में रात करीब 1 बजे तक बिजली गुल रही। गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। रविवार सुबह भी बार-बार बिजली कटौती होती रही।

सामान्य बारिश में बिजली गुल होने पर मेंटेनेंस पर सवाल

लोगों का कहना है कि बारिश से पहले बिजली निगम लाइनों और ट्रांसफार्मरों के रखरखाव पर लाखों रुपए खर्च करता है। इसके बावजूद सामान्य बारिश और तेज हवा में बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से मेंटेनेंस कार्यों पर सवाल उठ रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार जालोर में रविवार और सोमवार को भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

Previous Post

बाली में भादवी बीज के उपलक्ष में भव्य वरघोड़ा निकाला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page