PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ के राजा रिद्धि सिद्धी के दाता गजानंद जी गाजे-बाजे के साथ टासकावावास मे हुआ आगमन
लाभाथीॅ परिवार द्वारा महाआरती के बाद प्रसाद की विवरण
तखतगढ 13 सितम्बर (खीमाराम मेवाड) रविवार को तखतगढ कस्बे के जवाहर चौक स्थित श्री चारभुजा ठाकुर जी मंदिर से तखतगढ के राजा रिद्धि सिद्धी के दाता श्री गजानंद जी गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते महिलाओं द्वारा मंगल गीतों की धुन पर धूमधाम से टासकावावास हनुमान जी मंदिर के पास रंग बिरंगी रोशनी से सजाए पंडाल में आगमन होते ही भगवान श्री गजानंद की लाभार्थी परिवार द्वारा महा आरती के बाद प्रसाद वितरण की गई। दरअसल कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भजन संध्या के दौरान इस बार गजानंद जी ले जाने के लिए लगाई गई बोलियां मे लाभार्थी परिवार भारत कुमार सोनी और वेनाराम प्रजापत द्वारा चढ़ावा लिया गया था। रविवार सुबह 10:00 बजे दोनों ही लाभार्थी परिवार सहित सैकड़ो की तादात में नगर वासी ठाकुर जी मंदिर पहुंचे जहां गजानंद जी को पालकी में विराजमान कर लाभार्थी परिवार द्वारा पूजा अर्चना के बाद मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष नरसाराम कुमावत जवान माल माली रूपचंद सुथार सहित सदस्यों ने लाभार्थी परिवार का माला पहनकर भगवान किया गया।
बाद लाभार्थी परिवार द्वारा गजानंद जी की पालकी को कंधे पर उठाकर ढोल थाली की झनकारो के साथ उड़ाते गुलाल और पुष्प वर्षा एवं महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाते हुए मुख्य बाजार होते हुए टासकावावास स्थित हनुमान मंदिर के पास पंडाल मे विराजमान कर महाआरती के बाद प्रसाद वितरण की गई। शाम को एक शाम गजानंद जी के नाम विशाल भजन संधया आयोजित होगी। फिर सोमवार सुबह गजानंद जी को गाजे बाजे के साथ पुन: ठाकुर जी मंदिर ले जाया जाएगा। जहा सोमवार से शुरू हो रहे गणपति महोत्सव को लेकर शाम 4 बजे निकलने वाली शोभा यात्रा में शामिल होंगे।



