PALI SIROHI ONLINE
बाली-फालना रेलवे स्टेशन के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) लाइन पर रविवार सुबह एक हादसा हुआ। मालगाड़ी की चपेट में आने से 19 साल के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान फालना की इंदिरा कॉलोनी निवासी मुकेश मेघवाल (19) पुत्र केसाराम मेघवाल के रूप में हुई है। उसका शव दो हिस्सों में मिला है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।


