PALI SIROHI ONLINE
माउंट-माउंट हिल स्टेशन में अब तक 1602 एमएम के मुकाबले 1490 एमएम की बारिश हो चुकी है। जोकि औसम बारिश का 93 प्रतिशत है। अच्छे मानसून के चलते शहर में नक्की लेक, लोअर और अपर कोदरा डैम ओवरफ्लो हो चुके हैं। जहां प्रदेशभर में जल महोत्सव कार्यक्रम हुए। वहीं, माउंट आबू शहर में शनिवार को जलझूलनी एकादशी के अवसर पर शहर की एकमात्र नक्की झील की गांधी वाटिका में जल महोत्सव जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम उपखंड अधिकारी गौरव रविंद्र साळुंखे, पालिका अध्यक्ष जीतू राणा, पालिका आयुक्त शिवपाल राजपुरोहित ओर पार्षद नारायण भाटी के नेतृत्व में आयोजित किए। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के अधिकारी, पदाधिकारी, पार्षद गण एवम् स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
इस मौके पर उपखंड अधिकारी गौरव सालुंखे ने माउंट क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए अच्छे मानसून के लिए प्रकृति को धन्यवाद दिया। उन्होंने उपस्थित छात्रों, नागरिकों समस्त कर्मचारियों और पदाधिकारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और कहा कि जल हमारे भविष्य की सुरक्षा का आधार है। अच्छे मानसून से क्षेत्र का जलस्तर बढ़ेगा, जिससे पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित होगी और पर्यावरण भी सुधरेगा।