PALI SIROHI ONLINE
सिरोही/शिवगंज-पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के प्रयास से समग्र शिक्षा अभियान की पीएबी वर्ष 2024-25 अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सिरोही-शिवगंज के 20 सरकारी स्कूलों में 41 कार्यों के लिए 4 करोड़ 99 लाख की राशि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर द्वारा जारी की गई है।
देवासी ने बताया कि इस राशि से सिरोही ब्लॉक के 10 स्कूलों (राप्रावि, भीलों की ढाणी, नून-11.43 लाख, राउमावि, मामावली- 26.37 लाख, राउमावि, राजपुरा-13.67 लाख, मगारावि, पाडीव-47.10 लाख, राउमावि, गोयली 47.10 लाख, रामावि, काकेन्द्रा-31.17 लाख, राउमावि, मण्डवारिया-15.93 लाख, राउमावि, नून-17.50 लाख, राबाउप्रावि, संस्कृत सिरोही-3.72 लाख एवं केजीबीवी, जावाल-21.65 लाख) में अतिरिक्त क्लास रूम, कंप्यूटर रूम, पुस्तकालय, टॉयलेट, मरम्मत और रखरखाव के लिए स्कूल वार कुल राशि 235.64 लाख मंजूर की गई है।
इसी प्रकार शिवगंज ब्लॉक के 10 स्कूलों (राउप्रावि, देवों का वेरा-22.86 लाख, राउप्रावि, देवनगर- 11.43 लाख, मगारावि, पालडी एम-47.10 लाख, राउमावि, केराल 13.67 लाख, राउमावि, मनादर-13.67 लाख, राउमावि, मांडानी-13.67 लाख, राउमावि, खन्दरा-47.10 लाख, मगारावि, भीमगिरी बस्ती कैलाशनगर-13.67 लाख, राउमावि, राडबर-47.10 लाख और राउमावि, बागसीन 33.43 लाख) में अतिरिक्त क्लास रूम, कंप्यूटर रूम, पुस्तकालय हेतु विद्यालयवार कुल राशि 263.70 लाख के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त पीएम श्री 2024-25 योजना अन्तर्गत मगारावि, जावाल के लिए 37.68 लाख और राबाउमावि, सिरोही के लिए 50.57 लाख के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसमें कालंद्री, लखमावा छोटा और गोडाना स्कूल प्रस्तावित है।