• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-87 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद, शाम 6 बजे तक 72.04 प्रतिशत हुआ मतदान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 11, 2026
in Local
0
तखतगढ-87 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद, शाम 6 बजे तक 72.04 प्रतिशत हुआ मतदान

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

87 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद शाम 6 बजे तक 72.04 प्रतिशत

,नगर पालिका चुनाव 2026 मतदाताओं में दिखा उत्साह,

चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस  प्रशासन का पहरा

तखतगढ 11 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर शुक्रवार को 24 वार्डों से मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय कुल 87 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम के पिटारे में बंद हुआ। जिसका 14 सितम्बर को 87 प्रत्याशियों के भाग्य के पिटारे खुलने पर फैसला होगा। जिसमें वार्ड 22 की शिल्पा निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 87 प्रत्याशियों में से 24 वार्डो के प्रत्याशी वार्ड पार्षद बनके आएंगे। इस नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस सहित 40 निर्दलीयो ने एड़ी से चोटी तक पूरी ताकत झोंक दी। शुक्रवार को मतदान को लेकर नवयुवतियों में भी जोश दिखाई दिया। चुनाव को लेकर नगर में बने 24 बूथों पर सुबह 7 बजे ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सुबह  10  बजे तक 32.06 प्रतिशत मतदान हुआ दोपहर 12 बजे तक 50.79 प्रतिशत, 3 बजे तक 66.12 प्रतिशत,4 बजे 69.05 प्रतिशत,5 बजे तक 71.29 प्रतिशत, शाम अंतिम 6 बजे तक 72.04 प्रतिशत शान्तिपूर्ण मतदान सम्मान हुआ। कुल मतदाता 24 वार्ड के 14226 मे से 10249 मत डाले गए 72.04
प्रतिशत मतदान हुआ। 29 जनवरी 2021 मे तखतगढ नगर का 73.11 प्रतिशत रहा था। वही 24 वार्डों में वार्ड के बूथ संख्या 1,10 और 12 पर सबसे ज्यादा सुबह से भीड़ देखी गई, तो इधर वार्ड संख्या 24 के बूथ 24 पर कम मतदाता दिखे। दोपहर बाद सभी बूथो पर इकका दुक्का मतदाता पहुचे। 6 बजते ही नगर पालिका चुनाव को लेकर तखतगढ़ रिटर्निंग ऑफिसर पुरण कुमार , सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जितेंद्र कुमार बवेरवाल उच्चधिकारीयो पल पल की अपडेट देते रहे पुलिस थाने से प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल मीना, सुमेरपुर सीओ भवानी सिंह एव तखतगढ थाना प्रभारी शैतानसिंह सहित 100 पुलिस जवानों का जाब्ता मुस्तैद रहे

दोपहर 2 बजे पर्यवेक्षक नरेन्द्रपालसिंह तखतगढ पहुच बूथ 8 का औचक निरीक्षण किया

शुक्रवार दोपहर 2 बजे  राज्य निर्वाचन आयोग के सीएडी,आईजीएनपी बीकानेर के अतिरिक्त आयुक्त व पर्यवेक्षक नरेन्द्रपालसिंह नगर के बूथ 8 पर पहुंचे।पर्यवेक्षक नरेन्द्रपालसिंह ने तखतगढ़ नगर के जल संसाधन विभाग के डाक बंगले पर बूथ संख्या 8 का औचक निरिक्षण कर सुविधाएं जांची। उन्होने कहा कि नगरीय निकाय आम चुनाव- 2026 के तहत पाली जिले में दुसरे  चरण में होने वाले चुनावों के लिए तखतगढ़ महाविधालय पहुंचे।महाविधालय में रिपोर्टिंग अधिकारी पुरण कुमार से नगरीय चुनाव संबंधी जानकारी ली। पर्यवेक्षक नरेन्द्रपालसिंह मीडिया से रू ब रू होकर कहा-‘ जिले में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जितेन्द्र कुमार बबेरवाल साथ में रहेे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष निम्बाड़ा ने किया बूथों का निरीक्षण

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा ने कार्यकर्ताओं से मतदान प्रतिशत की जानकारी ली प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी ने भी किया निरीक्षण, तखतगढ़ नगर के बूथ संख्या 10,16 व 17 पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का होसला बढ़ाया, जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा ने कहा-‘भाजपा के कार्यकाल से जनता त्रस्त है। प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी ने कहा-‘मंत्री जी को भी अपनी जीत नही दिख रही है’, ‘वे अपनी हार को देखते हुए कहते दिख रहे कि आप मर्जी हो जिसे मत देना’।

Previous Post

बाली में 68.86 सादड़ी में 66.42 % मतदान हुआ, केंद्रों पर लगी लाइन

Next Post

तखतगढ़ सोमवार को ईवीएम करेगी हार-जीत का फैसला,देर रात तक पीठासीन अधिकारियो ने जमा करवाए,ईवीएम मशीन को स्ट्रोंग रूम मे किया सील

Next Post
तखतगढ़ सोमवार को ईवीएम करेगी हार-जीत का फैसला,देर रात तक पीठासीन अधिकारियो ने जमा करवाए,ईवीएम मशीन को स्ट्रोंग रूम मे किया सील

तखतगढ़ सोमवार को ईवीएम करेगी हार-जीत का फैसला,देर रात तक पीठासीन अधिकारियो ने जमा करवाए,ईवीएम मशीन को स्ट्रोंग रूम मे किया सील

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page