• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली में 68.86 सादड़ी में 66.42 % मतदान हुआ, केंद्रों पर लगी लाइन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 11, 2026
in Local
0
बाली में 68.86 सादड़ी में 66.42 % मतदान हुआ, केंद्रों पर लगी लाइन

PALI SIROHI ONLINE

बाली-बाली और सादड़ी नगर पालिका में शहरी सरकार के चुनाव के लिए मतदाताओं में उत्साह नजर आया। सभी बूथों पर सवेरे से ही मतदाताओं की कतारें दिखीं। खास तौर पर कई जगह महिलाओं की भीड़ देखी गई।

वार्ड 16 के सेठ फुटरमल हिम्मतमल बाफना स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर पुलिस प्रशासन और उम्मीदवारों के बीच कहासुनी हो गई। वार्ड 16 के कुछ उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशियों और उनके समर्थक के आने-जाने को लेकर पर्याप्त रोक-टोक नहीं की जा रही है, जबकि अन्य उम्मीदवारों और समर्थक के साथ अलग तरह के नियम अपनाकर उन्हें रोका जा रहा है। उम्मीदवारों का आरोप है कि इससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित होने की स्थिति बन रही है।

बाली में मतदान के लिए 25 बूथ बनाए गए। 74 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें 25 भाजपा, 25 कांग्रेस और 24 अन्य निर्दलीय हैं।

वहीं, सादड़ी में मतदान के लिए 35 बूथ बनाए गए। 99 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें 35 भाजपा, 35 कांग्रेस और 29 अन्य पार्टियों और निर्दलीय हैं।

Previous Post

इसरा में भालू ने किसान पर किया हमला, विधायक समाराम गरासिया ने भी चिकित्सालय जाकर जाने हाल

Next Post

तखतगढ-87 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद, शाम 6 बजे तक 72.04 प्रतिशत हुआ मतदान

Next Post
तखतगढ-87 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद, शाम 6 बजे तक 72.04 प्रतिशत हुआ मतदान

तखतगढ-87 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद, शाम 6 बजे तक 72.04 प्रतिशत हुआ मतदान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page