PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार नरेन्द्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व राहुल कुमार मीणा, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन ओम करण निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिड़ा के निर्देशन में थाना के प्रकरण संख्या 154 दिनाक 06.08.2026 धारा 309 (4), 109(1), 324(4), 115(2),189(2),310,311 बी.एस.एस व 4/25 आर्म्स एक्ट की वारदार का खुलासा करते हेतु हाईवे होटल मालिक की धारदार हथियार से मारपीट कर लुट कर 01 माह से फरार आरोपी को दुर्गम पहाडी व टीम कम्युनिकेशन से दस्तीयाब कर बाद पुछताछ के जुर्म स्वीकार करने पर बापर्दा गिरफ्तार किया।
धटना विवरणः- दिनाक 06.08.2026 की शाम को विक्रम चौधरी वाटेरा के साथ मिल कर एक बीना नम्बरी केम्पर से भिमाना हाईवे होटल पर होटल मालिक के साथ धारदार हथियार से मारपीट कर जान से मारने का प्रयार किया एव होटल मालिक के कांच के दरवाजे का कांच फोडा व होटल मालिक की बोलेरो के कांच व केम्पर से टक्कर मार कर भागे। जिस पर थाना पर प्रकरण सख्या 154 दिनाक 06.08.2026 धारा 309 (4), 109(1), 324(4), 115(2),189 (2) बी.एस.एस व 4/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। अभियुक्तगणों की तलाश हेतु टीम का गठन कर रवाना किया टीम द्वारा भौतिक साक्ष्यो, तकनीकी साक्ष्यों से वारदात का खुलासा कर वारदात में शामिल एक आरोपी को दस्तीयाब कर बाद पुछताछ प्रकरण में अभियुक्त को बापर्दा कर जरिये फर्द गिरफ्तारी के गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा तलाश की जा रही है। अभियुक्त करीब एक माह से दुर्गम पहाड़ियों में छुपकर घुम रहा था। जिसको टीम कम्युनिकेशन से दस्तीयाब किया गया। उक्त अभियुक्त के पूर्व में 2 लुट के प्रकरण दर्ज है जो कि आदतन आपराधिक प्रवृति का है।
गिरफ्तार मुल्जिम :-
बापर्दा मोवाराम पुत्र रताराम जाति गमेति भील उम्र 25 साल निवासी सिल्वाफली वालोरिया पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही राज.
पुलिस टीम :-
1. ओम करण निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा।
2. छैलसिह सउनि पुलिस थाना रोहिडा।
3. गंगाराम कानि नम्बर 929 पुलिस थाना रोहिडा
4. पुष्पेन्द्र सिह कानि नम्बर 459 पुलिस थाना रोहिडा।
5.बजरगलाल कानि नम्बर 1017 पुलिस थाना रोहिडा
6. रामलाल कानि नम्बर 920 पुलिस थाना रोहिडा

