PALI SIROHI ONLINE
रानी-रानी। राजस्थान ग्रामीण बैंक की खिंवाड़ा शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका ममता चौहान के नॉमिनी को 2 लाख रुपए का बीमा क्लेम दिया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने मौजूद लोगों को योजना की जानकारी भी दी और परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए बीमा योजनाओं से जुड़ने की अपील की।
हार्ट अटैक से हुई थी ममता की मौतशाखा प्रबंधक कुशाल राम टॉक ने बताया कि ममता चौहान ने कुछ समय पहले बैंक में खाता खुलवाया था। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ भी लिया था। ममता चौहान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में काम करती थीं। उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
मौत के बाद बैंक की ओर से नियमानुसार बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद योजना के तहत नॉमिनी को 2 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया गया।
₹436 प्रीमियम में मिला ₹2 लाख का बीमा लाभ
कार्यालय सहायक सर्वेश मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ग्राहक के खाते से 436 रुपए प्रीमियम के रूप में काटे गए थे। इसी योजना के तहत ममता चौहान के नॉमिनी को 2 लाख रुपए का क्लेम मिला।
लोगों को बीमा योजनाओं के प्रति किया जागरूक
इस मौके पर प्रहलाद चौहान, श्याम सिंह चौहान, दलपत सिंह, सुरेंद्र चौहान और हस्तीमल टेलर को भी बीमा योजना की जानकारी दी गई। बैंक अधिकारियों ने लोगों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य बीमा योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
इस दौरान शाखा प्रबंधक कुशाल राम टॉक, अधिकारी बलवंत पवार, नम्रता, कार्यालय सहायक सर्वेश मीणा, प्रिंस गोल्यांन,ऑफिस बॉय करणी दान और मृतका के पति जितेंद्र कुमार चौहान सहित परिजन मौजूद रहे।

