PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र के जाडन- मारवाड़ जंक्शन हाईवे पर बुधवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। वही अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के नरसिंहपुरा निवासी राजेश और सीकर जिले के बाज्यावास निवासी राजकुमार बुधवार रात बाइक पर सवार होकर जाडन हाईवे पर कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी।
इस दौरान राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार ने बांगड़ अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसकेबाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएंगे।


