PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/जगे सिंह देवड़ा
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा लम्बे समय से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् नरेन्द्र कुमार अति. पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निर्देशन में ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी शिवगंज द्वारा अभियुक्त किशन लाल गरासिया को प्रोडेक्सन वारंट जारी करवाकर जिला कारागृह सिरोही से गिरफ्तार किया गया ।
घटना विवरणः- प्रार्थी पोसाराम देवासी निवासी वेरारामपुरा के द्वारा दिनांक 11.02.2024 को थाना पर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 10 व 11.02.2024 की मध्यरात्रि में अज्ञात चोरो के द्वारा उसके रहवासी मकान के ताले तोडकर सोना चांदी के गहने व नकद रूपये चुराकर ले गये है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तो की तलाश शुरू की गई ।
पुलिस कार्यवाहीः- दौराने अनुसंधान वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्तो में से एक अभियुक्त जुमाराम उर्फ जुमला पुत्र हिराराम गरासिया निवासी नाडी फली मालप को गिरफ्तार कर जे.सी. करवाया गया मुकदमा में शेष रहे अभियुक्त किशनलाल व साहिबा गरासिया की तलाश जारी रखते हुए वांछित अभियुक्तों में से किशनलाल पुत्र देवाराम जाति गरासिया उम्र 22 वर्ष निवासी हिंगोलिया फली मालप को गिरफ्तार कर मुकदमा मे अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः- किशनलाल पुत्र देवाराम जाति गरासिया उम्र 22 वर्ष निवासी हिंगोलिया फली मालप पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही
पुलिस टीमः-
1. ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज
2. प्रेमसिंह स.उ.नि.पु. पुलिस थाना शिवगंज
3. जीवनलाल कानि नं. 484 पुलिस थाना शिवगंज
4. सौरभसिंह कानि नं. 308 पुलिस थाना शिवगंज
5. गोवाराम कानि नं. 962 पुलिस थाना शिवगंज


