• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तीन दिन की छुट्टियों में माउंट आबू पहुंचे 9709 वाहन, 48 हजार पर्यटकों के आने का अनुमान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-तीन दिन की छुट्टियों के चलते माउंट आबू में पर्यटकों की अच्छी भीड़ रही। शुक्रवार से शुरू हुई सैलानियों की आवाजाही रविवार शाम तक बनी रही। नक्की झील क्षेत्र में बोटिंग के लिए कतारें लगीं, जबकि बाजारों और प्रमुख पर्यटन मार्गों पर भी दिनभर चहल-पहल रही। परिवारों और युवाओं की टोलियां शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घूमती नजर आईं।

वीकेंड के दौरान नक्की झील, गुरु शिखर, अचलगढ़, देलवाड़ा जैन मंदिर और सनसेट प्वाइंट सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की अच्छी मौजूदगी रही। पर्यटकों ने नक्की झील में बोटिंग के साथ झील किनारे और व्यू पॉइंट पर समय बिताया। बाजारों में भी पर्यटकों की आवाजाही का असर दिखाई दिया। तीन दिन में 9709 वाहन पहुंचे : टोल प्रभारी गजेंद्र सिंह के अनुसार 4 से 6 सितंबर तक कुल 9709 वाहन माउंट आबू पहुंचे। इनसे टोल टैक्स के रूप में 6 लाख 69 हजार रुपए की आय हुई। वाहनों की संख्या के आधार पर करीब 48 हजार पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। {4 सितंबरः 3782 वाहन, 2 लाख 52 हजार 450 रुपए आय {5 सितंबर: 3719 वाहन, 2 लाख 58 हजार 150 रुपए आय {6 सितंबरः शाम 4 बजे तक 2208 वाहन, 1 लाख 58 हजार 400 रुपए आय

Previous Post

शिवगंज में सड़कों पर उतरी पुलिस, निकाय चुनाव से पहले फ्लैग मार्च

Next Post

पाली में नदी की रपट से नीचे गिरी प्राइवेट बसः 8 यात्री चोटिल, स्थानीय लोगों ने पैसेंजर को बाहर निकाला

Next Post
पाली में नदी की रपट से नीचे गिरी प्राइवेट बसः 8 यात्री चोटिल, स्थानीय लोगों ने पैसेंजर को बाहर निकाला

पाली में नदी की रपट से नीचे गिरी प्राइवेट बसः 8 यात्री चोटिल, स्थानीय लोगों ने पैसेंजर को बाहर निकाला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page