PALI SIROHI ONLINE
विरवाड़ा-हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद महेंद्र कुमार ने उन्दरा ग्राम पंचायत में प्रशासक का पदभार फिर से संभाल लिया है। उनके दोबारा पदभार ग्रहण करने की सूचना मिलते ही समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी छा गई।
महेंद्र कुमार को पहले सरकार के आदेश पर प्रशासक पद से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। कोर्ट ने सरकार की ओर से जारी निलंबन संबंधी आदेशों पर रोक लगा दी और उन्हें राहत दी। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद महेंद्र कुमार ने एक बार फिर प्रशासक का पदभार संभाला।
महेंद्र कुमार की वापसी के बाद उन्दरा ग्राम पंचायत और आसपास के इलाकों में स्थानीय राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। समर्थकों ने इसे न्याय की जीत बताया और खुशी जताई। ग्रामीणों को उम्मीद है कि पंचायत में रुके विकास कार्यों में तेजी आएगी और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।


