PALI SIROHI ONLINE
सरूपगंज | रोहिड़ा रोड पर दोपहर करीब12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रामाराम पुत्र अर्जाराम निवासी पाबा और अमराराम पुत्र खीमाराम निवासी पाबा बाइक से नानरवाड़ा से अपने घर पाबा जा रहे थे।
सामने से रोहिड़ा की ओर से शंकरलाल पुत्र नागराम गरासिया निवासी बिकरनी और रमेश पुत्र देवा गरासिया निवासी रूजिया खुना मांडवाबाइक से आ रहे थे।
दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। चारों घायल हो गए। सूचना पर एएसआई सोमाराम जाब्ते के साथ पहुंचे


