कूरण ग्राम में सीएमएफ संस्था की ओर से कूरण में पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों पशुओं का हुआ उपचार
PALI SIROHI ONLINE
कूरण ग्राम में सीएमएफ संस्था की ओर से कूरण में पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों पशुओं का हुआ उपचार।
बाली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कूरण में स्थित पंचायत भवन में टाटा ऐसेट मैनेजमेंट के सहयोग से सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस संस्था ने पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर पंचायत सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार के आतिथ्य में शुरू हुआ।
शिविर के दौरान कुल 183 बड़े पशुओं एवं 245 छोटे पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही पशुपालकों को आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
संस्था में कार्यरत पशु चिकित्सक बलवीर सिंह ने पशुपालकों को पशुओं के टीकाकरण, संतुलित पोषण एवं उचित देखभाल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए नियमित जांच और समय पर उपचार पर जोर दिया।
शिविर के अंत में उपस्थित ग्रामीणों को पशुओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, कन्हैया लाल, हेमाराम, मीणा कंवर, हडमत सिंह, पूनम और ग्रामीण हंजा बाई, सोमी बाई, मौवनी बाई, जोमि बाई सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।



