PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल में सालों पुरानी समंदर हिलोरने की पारंपरिक रस्म रविवार को निभाई गई। इस मौके पर शहर और आसपास के गांवों के विभिन्न समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इसमें भाग लिया।
इस आयोजन को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बुजुर्गों ने बताया कि समंदर हिलोरने की ये परंपरा कई सालों से चली आ रही है, जिसका पालन आज भी लगातार किया जा रहा है।
इस पारंपरिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखना है।
शहर के जाकोब तालाब और बाल संबंध सहित कई जगहों पर भाइयों ने अपनी बहनों के साथ ये रस्म पूरी की। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और उत्साह के साथ आयोजन में हिस्सा लिया।
इस परंपरा को निभाने से नई पीढ़ी को भी समाज की पुरानी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया गया।


