• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-CM भजनलाल शर्मा 8-सितंबर को पाली आयेगे, बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन मे करेंगे रोड शोः तैयारियों में जुटी भाजपा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 8 सितंबर को पाली दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री शहर में चुनावी रोड शो करेंगे।

भाजपा मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा ने बताया कि मुख्यमंत्री का रोड शो सुबह 11 बजे सूरजपोल से शुरू होगा। रोड शो सोमनाथ मंदिर, सर्राफा बाजार, फतेहपुरिया बाजार और पानी दरवाजा होते हुए सिंधी कॉलोनी तक जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सोमनाथ मंदिर में दर्शन भी करेंगे।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर शनिवार को भाजपा पाली जिला ऑफिस में बैठक आयोजित की गई। बैठक जोधपुर संभाग सह-प्रभारी अजीत मांडण के नेतृत्व में हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री के रोड शो की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस दौरान पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, महामंत्री दिग्विजय सिंह राठौड़, मंत्री प्रतापसिंह जोधा, निशांत दवे, रितेश छाजेड़, अभिषेक दुग्गड़, सुरेश पंवार, ललित प्रितमानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

धानशा में शराब के नशे में कार दौड़ाने वाला गिरफ्तारः जन्माष्टमी पर मचाया उत्पात, पुलिस ने वाहन भी जब्त किया

Next Post

तखतगढ़-बीजेपी नेता राजेश कुमावत को 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित किया, नाम वापिस लेने को पार्टी ने अनुशासनहीनता पर की कार्यवाही

Next Post

तखतगढ़-बीजेपी नेता राजेश कुमावत को 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित किया, नाम वापिस लेने को पार्टी ने अनुशासनहीनता पर की कार्यवाही

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page