PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अशोक आंजणा, वृताधिकारी रेवदर के निकट सुपरविजन मे अमराराम खोखर निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया जाकर 14 महिनों से लापता अपहर्ता बालिका को दस्तीयाब किया जाकर बालिका को भगाकर ले जाने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना विवरणः- दिनांक 06.07.2026 को प्रार्थीया ने उपस्थित थाना होकर एक हस्तलिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं मेरे परिवार सहित डबाणी रहती हूँ मेरी बडी पुत्री मेरे पीहर (पंजाब) में नाना नानी के पास रहती थी फिर मैं पिहर गर्मियों की छुट्टी में गई थी तब वहां से 17.06.2025 को मेरे ससूराल गांव आई व मेरी बडी बेटी को साथ लेकर आई थी एवं मैं ससुराल में मेरे पति बडी बेटी, छोटी बेटी साथ राजी खुशी रह रहे थे। दिनांक 05.7.2025 को दोहपर करीब 2.30 बजे मेरी बडी बेटी नजदीकी दुकान से आइसक्रीम लेने जाने का कहकर गई फिर थोडी देर में नही आने पर मैने बाहर जाके दुकान पर पुछताछ की तो वहां कोई पता नहीं पडा, फिर मैने मेरे पति व सास को इस बात से अवगत कराया फिर मेरे पति व सास ने आजू बाजू घर परिवार मोहल्ला बस स्टेण्ड रिश्तेदारी में पुछताछ की लेकिन कहीं पता नहीं पड़ा जब मैने परेशान होकर मेरे पीहर फोन किया वहां फोन करने पर पता चला कि वहां पर रागीव राजा नाम का लडका चार पांच दिन से वहां मेरी पुत्री के बारे में पुछताछ करता था। उस रागीव राजा पुत्र जहानगीर आलम मुसलमान नाम का लडका पहले भी मेरी पुत्री को परेशान करता था इसी वजह से मैं मेरी पुत्री को मेरे साथ मेरे ससुराल लेके आई थी। मुझे पुर्ण रुप से वीश्वास है कि मेरी पुत्री को रागीव राजा निवासी पंजाब ये ही लडका मेरी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया जबकि मेरी बेटी की उम्र 16 वर्ष की जो नाबालिक है एवं मेरी बेटी घर से सोने की चेन 1 नंग, अगुठी 2, कान की बाली जोडी 2, चांदी की पायल एवं पैसे 15000 रुपये लेकर गई है। मजमुन रिपोर्ट एवं दरियाफत से मामला मानव गुमशुदगी का होकर नाबालिक गुमशुदा होने से प्रकरण संख्या 90 दिनांक 06.07.2025 धारा 137 (2) बीएनएस व 84 जेजे एक्ट में दर्ज कर अपहर्ता बालिका व आरोपी की तलाश शुरु की गई।
कार्यवाही पुलिसः- दिनांक 07 जून 2025 को दर्ज हुए अपहरण के मामले में 14 महीने से फरार चल
रहे आरोपी को पुलिस ने सूरत (गुजरात) से गिरफ्तार कर ₹5,000/- के इनामी अपहृत युवती को सकुशल दस्तयाब करने में बड़ी सफलता हासिल की है। अमराराम निपु थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा के नेतृत्व में अनुसंधान को गति देते हुए जिला साइबर सेल से भवानी सिंह सउनि व थाने के कानिस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह बैल्ट नं 341 द्वारा जुटाए गए सटीक तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी सुरत में होने की जानकारी मिली। इसके बाद थाने से भेजी गई टीम, जिसमें भूराराम सउनि व बन्ने सिंह कानिस्टेबल बैल्ट नं 631 शामिल रहे। पुलिस टीम सूरत में लगातार चार दिनों तक डेरा डालकर सघन रैकी व अथक प्रयासों से शातिर आरोपी को चारों तरफ से घेरकर धर दबोचा और पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस 14 महीने पुराने पेचीदा मामले के सफल खुलासे में अमराराम थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा की कुशल रणनीति, भवानी सिंह सउनि साइबर सेल सिरोही व पुष्पेंद्र सिंह कानिस्टेबल बेल्ट नं 341 की तकनीकी सूझबूझ तथा भूराराम, सउनि, बने सिंह कानि नम्बर 631 व थाना पर बनाई गई विशेष टीम की चार दिन की जमीनी मेहनत निर्णायक साबित हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
रागीव रजा पुत्र जहांगीर आलम जाति शेख मुसलमान उम्र 24 वर्ष पैशा मजदुरी निवासी कुम्हार टोली पुलिस थाना बहादुरगंज जिला किशनगंज, बिहार हाल 3/559 रफत कोटेज, झांपा बाजार, पुलिस थाना महिधरपुरा जिला सुरत (गुजरात)
पुलिस टीमः-
1. अमराराम निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा।
2. भुराराम सउनि, पुलिस थाना अनादरा।
3.भवानीसिंह सउनि, साईबर सैल सिरोही।
4. हीराराम हैडकानि नं 428, पुलिस थाना अनादरा।
5. पुष्पेन्द्रसिंह कानि. 341, पुलिस थाना अनादरा।
6. बन्नेसिंह कानि. 631, पुलिस थाना अनादरा।
7. हेमन्त भारती कानि. 287, पुलिस थाना अनादरा।
8. बदाराम कानि नं 510, पुलिस थाना अनादरा।
9.राजेन्द्रसिंह कानि. 123, पुलिस थाना अनादरा।
10. हरजीराम कानि. 803, पुलिस थाना अनादरा।
11. गोविन्दराम कानि. 834, पुलिस थाना अनादरा।
12. अम्बा मकानि. 867, पुलिस थाना अनादरा

