PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जालौर से अहमदाबाद जा रही ट्रैवल्स बस में सवार यात्रियों अवैध शराब बरामद,तखतगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बस की जांच करने पर चार थेलों में भारी अंग्रेजी शराब की बरामद
तखतगढ 3 सितम्बर (खीमाराम मेवाड) इन दोनों राजस्थान प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को रात करीब 9:30 बजे तखतगढ़ थाना पुलिस की मुख्य चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान आहोर से गुजरात की तरफ जा रही ट्रैवल्स बस की चेकिंग के दौरान बस में सवार दो यात्रियों के पास चार थेलों में भारी अंग्रेजी शराब परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद कर मौके परी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर निरंतर अपराधिक गतिविधियों को लेकर गुरुवार रात को तखतगढ़ के मुख्य चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान आहोर से गुजरात की तरफ जा रही ट्रैवल्स बस की जांच करने पर बस में सवार दो यात्रियों के पास चार थेलों में भरी अंग्रेजी अवैध शराब की बोतल एवं पववे बरामद कर जांच शुरूकी है। गौरतलब रहे की जिले में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद 24 अगस्त को भी मुख्य चौराहे पर तखतगढ़ पुलिस को स्कॉर्पियो कर से 2 करोड़ 2 लख रुपए की नकली सहित घी के कार्टून बरामद करने में बड़ी सफलता मिली थी


