PALI SIROHI ONLINE
पाली। हर घर तिरंगा अभियान
मारवाड जंकशन से गोरमघाट तक लहराया तिरंगा, शान से निकली अनूठी तिरंगा रेल यात्रा विधायक केसाराम ने दिखायी हरी झंडी
पाली 11 अगस्त / B
केन्द्र व राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में जिले के लोगों में खासा उत्साह है। इसी के तहत आज रविवार को मारवाड़ जंक्शन से गोरमघाट तक तिरंगा रेल यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा लहराया गया। जिला कलक्टर एलएन मंत्री के मार्गदर्शन और उपखण्ड प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में रविवार को सुबह ट्रेन संख्या 09695 मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर गोरमघाट-कामलीघाट तिंरगो से गोरमघाट जाने जानी वाली ट्रेन को हर घर तिंरगा अभियान की थीम पर सजाया गया,
रंग बिरंगे गुब्बारे, तिरंगों से ट्रेन ने हर किसी का मन मोहा लिया। लोगों से भरी रेल को विधायक केसाराम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी लोगों का उत्साह व जोश देखते ही बन रहा था। इस प्रकार की अनूठी रेल यात्रा को देखने का लोगों में काफी उत्साह रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक, केसाराम चौधरी, प्रधान, पंचायत समिति,मंगलाराम देवासी, स्टेशन अधीक्षक , आर.एल. धवन, तहसीलदार , कालूराम प्रजापत,, विकास अधिकारी, भागीरथसिंह राठौड़, सीडीबीओ शंकरसिंह उदावत, सहायक वनपाल उम्मेदसिंह नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि नगेन्द्र सिंह गुर्जर, उपस्थित थे।
जगह जगह आमजन ने ली सेल्फी
मारवाड़ जंक्शन से गोरमघाट तक राणावास रेलवे स्टेशन, फुलाद रेलवे स्टेशन गोरमघाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के साथ आमजन ने सेल्फी ली, गोरमघाट तक ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ने वन्देमातरम और भारत माता की जय का जयघोष किया।
*उपखण्ड प्रशासन ने लिए यात्रियों के लिए टिकट*
उपखण्ड अधिकारी, गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि ट्रेन में सफर करने वाले लगभग 100 – 100 यात्रियों के आने जाने का टिकट का वहन उपखंड प्रशासन की ओर से किया गया। इसके साथ भोजन, पेयजल, आदि की व्यवस्था उपखंड प्रशासन द्वारा की गयी।
https://youtube.com/shorts/4Q70Xd4kCxQ?si=1fYIi_oPaIZZ6iKH
वीडियो