PALI SIROHI ONLINE
महावीर मेवाडा
पाली। सिन्दरु के निकट गैस टैंकर में अचानक आग,दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सांडेराव क्षेत्र में हाईवे पर सिंदरू के निकट गुरुवार को गैस टैंकर में अचानक आग लग गई। जो देखते ही देखते तेज हो गई। फोरलेन हाईवे आग देख निजी स्कूल शिक्षक सुमेर सिंह राजपूत चामुंडेरी ने तुरंत अग्नि दमकल विभाग को सुचना दी मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था। गनीमत रही कि ड्राइवर ने कूदकर जान बचा ली। इस हादसे के चलते हाईवे पर करीब 5 KM लम्बा जाम लग गया। जिसे बाद में क्षतिग्रस्त टैंकर को सड़क किनारे करवा यातायात सुचारू किया गया।
सांडेराव थाना क्षेत्र के हाईवे पर सिंदरू के निकट गुरुवार दोपहर करीब एक बजे घटना हुई। सूचना पर सांडेराव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुमेरपुर से दो, रानी, फालना, तख्तगढ़, बाली से दमकल लेकर दमकलकर्मी प्रकाशचंद महावर, संदीप कुमार, बसंत जोशी, विकास कुमार, संदीप पहुंचे। जिन्होंने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था।
टैंकर के ड्राइवर उन्नत खान ने बताया कि वह गांधीधाम गुजरात से पंजाब जा रहा था। इस दौरान चलते टैंकर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उसने कूद कर जान बचाई। सांडेराव थानाप्रभारी श्यामराज सिंह चारण और सांडेराव थाना पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटाया और यातायात सुचारू किया।


