PALI SIROHI ONLINE
पाली-19 साल की एक विवाहिता ने अपने सगे भाई और तांत्रिक के खिलाफ रेप करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। इसके साथ ही आरोप लगाया कि उसके पीहर पक्ष के लोग तांत्रिक क्रिया करते है और उन्होंने उसका 15 दिन का गर्भ भी गिरवा दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है।
जेतपुर थाने के SHO राजेन्द्रसिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी 19 साल की एक विवाहिता ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि दो-तीन महीने पहले उसकी तबीयत खराब थी। ऐसे में उसका सगा भाई उसके ससुराल आया और बोला कि पीहर ले जाकर इसका इलाज करवाएंगे। लेकिन भाई ने घर पर तंत्र विद्या करने वाले जेतपुर निवासी दुर्गाराम मेघवाल को बुलाया। आरोप है कि उसे उस पर कुछ तंत्र विद्या की। उसके बाद भोपा दुर्गाराम और उसके सगे भाई ने उससे रेप किया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।
गर्भ गिरवाने का भी लगाया आरोप 19 साल की पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 12 मई 2024 को हुई थी। उसे 15 दिन का गर्भ था। लेकिन उसके भाई ने उसका गर्भ गिरवाया दिया। जिससे वह डिप्रेशन में है।