PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर शहर में 21 किलोमीटर तक की कांवड़ यात्रा होगी, जिसमें 11 हजार कांवड़िए शामिल होंगे। यह यात्रा उदयपुर में 9 अगस्त को निकलेगी। यात्रा कार्यक्रम के तहत मंगलवार रात को उदयपुर में भारत माता का पूजन कर गंगा महाआरती की गई।
उदयपुर में शिव महोत्सव समिति की ओर से 9 अगस्त को उदयपुर शहर से उभयेश्वर महादेव तक 21 किलोमीटर तक की निकाली जाने वाली 19वीं कावड़ यात्रा के तहत आयोजित सात दिवसीय समारोह के तहत मंगलवार की शाम को बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से आयड़ स्थित गंगू कुंड पर भारत का पूजन कर संगीतमय गंगा महाआरती की गई गई जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
सेना के संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि महाआरती में महंत इंद्र देवदास, महंत राधिका शरण शास्त्री, महंत नारायण दास, महंत प्रवीण दास, महंत दयाराम, महंत श्याम किशोर बाबा, काली कल्याण धाम गांधीपति डॉ. हेमंत जोशी, सगस जी बावजी सेवक सुशील चित्तौड़ा, अनूप सिंह सांखला, डॉ. प्रदीप कुमावत, क्षेत्रीय पार्षद मनोहर चौधरी, रामकृपा शर्मा, दिनेश भट्ट, प्रेम सिंह शक्तावत, कार्यक्रम के संयोजक मुकेश सिंह रावत आदि शामिल हुए।
इस्कॉन मंदिर की और से हरि कीर्तन मायापुर वासी, संगीतमय हनुमान चालीसा, श्री राम स्तुति, चंद्रशेखर स्तोत्रम नितिन दशोरा द्वारा व अखाड़ा प्रदर्शन उस्ताद यशवंत चैधरी बजरंग राष्ट्रीय व्यायाम शाला द्वारा किया गया। इस दौरान सुरेश चैहान, जितेंद्र जैन, सुनील कालरा, रविन्द्र पाल सिंह, दिनेश मकवाना, विजय प्रकाश विप्लवी, महेश भावसार, भूपेंद्र सिंह भाटी आदि कार्यकर्ताओं ने भी गंगा की आरती की।
121 पंडितों द्वारा होगा महारूद्राभिषेक
शिव महोत्सव समिति के अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया 19वीं कावड़ यात्रा पर पहली बार सामुहिक अभिषेकात्मक पाठात्मक महारूद्र शुक्रवार को उभयेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 121 विद्वान पंडितों और 121 जजमान जोड़ों द्वारा किया जाएगा।