PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के राजेंद्र नगर में मंगलवार शाम को बरसाती पानी से गिरा एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान चंद सैंकेंड में ढह गया। और मकान मालिक रोने के अलावा कुछ नहीं कर सके। बोले-लाखों रुपए खर्च कर मकान बनाया था। प्लास्टर का काम चल रहा था। सोचा था दीपावली पर मुर्हत करूंगा लेकिन बेरहम बारिश ने मकान ढहा दिया। इस दौरान वहा मौजूद लोग उन्हें सांत्वना देते नजर आए।
दरअसल पाली शहर के राजेन्द्र नगर सोमनाथ नगर में रहने वाले वेल्डिंग का करने वाले राजू सैन पुत्र मिश्रीलाल सैन ने बताया कि 20 गुणा 50 के प्लॉट में मकान निर्माण का काम पिछले कई महीने से चल रहा था। वर्तमान में मकान के बाहर की तरफ प्लास्टर का काम हो रहा था। लाइट-पानी फिटिंग तक हो चुकी थी। दीपावली पर नए मकान में मुर्हत कर शिफ्ट होने का प्रोग्राम था। लेकिन पिछले तीन दिनों से हो रही बरसात से मकान के दो तरफ तीन से चार फीट तक बरसाती पानी भर गया। जिससे मकान की नीवें कमजोर होने लगी।
दरारें आई तो मौक पर पहुंचा
राजू सैन ने बताया कि मकान की पिछली दीवार में सोमवार को दरार आने पर पत्नी के कॉल पर वे मकान पर पहुंचे तो देखा कि दरार बड़ी हो रही है। ऐसे में सभी मकान से दूर हो गए। पहले मकान की एक दीवार नीचे गिरी। और कुछ मिनट बाद चंद सैकेंड में पूरा मकान आंखों के सामने नीचे गिर गया और हम कुछ नहीं कर सके।
20 लाख खर्च कर बनाया था मकान
पीड़ित राजू सैन ने बताया कि दो मंजिला मकान बनाने पर उन्होंने करीब 20 से 25 लाख रुपए खर्च हुए है। दीपावली पर मकान में शिफ्ट होना था। लेकिन बरसाती पानी नीवों में जाने से मकान गिर गया। मकान में स्कूटी, RCC सरिए, दरवाजे सहित कई सामान पड़ा था। जो मलबे में दब गए।