• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर स्वास्थ्य जमादारों को जारी किए कारण बताओ नोटिस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 2, 2026
in Local
0
पाली-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर स्वास्थ्य जमादारों को जारी किए कारण बताओ नोटिस

PALI SIROHI ONLINE

पाली-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर स्वास्थ्य जमादारों को जारी किए कारण बताओ नोटिस
पाली, 2 अगस्त। जिला कलक्टर के निर्देशों की पालना में नगर निगम पाली द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम अधिकारियों ने रविवार को वार्ड संख्या 40 एवं 42 का भ्रमण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आदर्श नगर, जनता कॉलोनी, नहर रोड, बापू नगर, बापू नगर विस्तार एवं बांगड़ स्कूल तिराहा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया गया। संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षकों को मुख्य मार्गों एवं डिवाइडरों के साथ-साथ आंतरिक गलियों एवं मोहल्लों में विशेष सफाई कराने तथा लंबे समय से पड़े कचरे, मलबे एवं मिट्टी का चिन्हीकरण कर तत्काल उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नालियों के आसपास उगी झाड़ियों, बबूल एवं आकड़े आदि की सफाई के निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों ने वार्डवासियों से संवाद कर कचरा परिवहन वाहनों के नियमित आने तथा सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली।

वार्डवासियों ने कचरा वाहन एवं सफाई कर्मचारियों के नियमित आने की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान नहर स्थित कचरा स्टैंड पर कचरा बिखरा हुआ पाए जाने तथा वार्ड संख्या 40 में नालियों के आसपास झाड़ियां उगी होने पर वार्ड जमादार  राजेश कंडारा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं बापू नगर विस्तार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर स्वास्थ्य जमादार श्री अर्जुन चौहान को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडरों की विशेष सफाई अभियान के तहत मिट्टी हटाने तथा उगी झाड़ियों की कटाई का कार्य करवाया गया है।

नगर निगम ने आमजन से शहर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। नागरिक कचरा नालों-नालियों में नहीं डालें तथा कचरा निर्धारित कचरा वाहन में ही दें। कचरा वाहन नहीं आने की स्थिति में निगम के हेल्पलाइन नंबर 73000-25332 पर शिकायत की जा सकती है। निगम ने पशुपालकों से गौवंश को खुले में नहीं छोड़कर बाड़े में रखने की अपील करते हुए बताया कि सड़कों पर विचरण करते पाए जाने वाले गौवंश को पकड़कर गौशाला भेजा जाएगा।

भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी, अधिशाषी अभियंता कलीम असरफ, कालूराम आदिवाल, कानाराम, स्वास्थ्य निरीक्षक तथा स्वास्थ्य जमादार राजेश कंडारा एवं अर्जुन चौहान उपस्थित रहे।

Previous Post

पाली-रामदेवरा जा रहे श्रद्धालु की हार्ट-अटैक से मौत,30 साथियों के साथ बाईको से हुए थे रवाना

Next Post

जैला में सोसायटी से 2.95 लाख की नकदी चोरी

Next Post

जैला में सोसायटी से 2.95 लाख की नकदी चोरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page