• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सोजत में दो कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन खारिजः रिटर्निंग ऑफिस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन ने कहा-सिंबल में नाम गलत थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-पाली जिले के सोजत नगर पालिका में निकाय चुनाव की नामांकन जांच के दौरान मंगलवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। पार्टी की दो महिला प्रत्याशियों के नामांकन पत्र पार्टी सिंबल नहीं होने के कारण खारिज कर दिए गए। नामांकन रद्द होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के बाहर जमा हो गए।

कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया।वार्ड 36 और 37 से कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन रद्द

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार कूपसिंह पंवार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नामांकन रद्द होने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 36 और 37 अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड 36 से कांग्रेस प्रत्याशी भावना राठौड़ और वार्ड 37 से ममता ने नामांकन दाखिल किया था। जांच के दौरान उनके नामांकन फॉर्म के साथ कांग्रेस का अधिकृत पार्टी सिंबल नहीं मिला। इसी आधार पर दोनों के नामांकन रद्द किए गए।

तहसीलदार ने कांग्रेस की ओर से जारी अधिकृत सिंबल भी कार्यकर्ताओं को दिखाए। इनमें भावना राठौड़ और ममता का नाम शामिल नहीं था।वार्ड 37 की सूची में भाजपा प्रत्याशी की श्रेणी को लेकर विवाद

नामांकन जांच के बाद वार्ड 37 में कांग्रेस प्रत्याशी ममता का नामांकन रद्द होने के बाद एक और मामला सामने आया। शेष उम्मीदवारों की सूची में भाजपा प्रत्याशी प्रियंका के नाम के सामने आरक्षित वर्ग के स्थान पर गलती से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) लिख दिया गया था। जबकि वार्ड 37 अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है।

इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी प्रियंका का नामांकन भी रद्द करने की मांग की। सहायक रिटर्निंग अधिकारी कूपसिंह पंवार ने इसे मानवीय भूल बताते हुए कहा कि प्रेस नोट जारी कर इसमें सुधार कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नामांकन जांच की प्रक्रिया में अब इस मामले में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे, पुलिस बल तैनात

अधिकारी के जवाब से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर पक्षपात करने और सरकार के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

प्रदर्शन में कांग्रेस प्रत्याशी ऐश्वर्या सांखला, बालमुकुंद गहलोत, कांग्रेस नेता मनीष पालरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण टांक, महेंद्र पालरिया, पुनीत दवे और इंदिरा पंवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

आबूरोड-दो बाइकों की टक्करः दो युवकों की मौत, 3 घायल सिरोही रेफर

Next Post

रेवदर-कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, लहूलुहान पड़ा रहा बाइक सवारः भीड़ बनाती रही वीडियो

Next Post

रेवदर-कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, लहूलुहान पड़ा रहा बाइक सवारः भीड़ बनाती रही वीडियो

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page