PALI SIROHI ONLINE
नाथद्वारा।नाथद्वारा शहर के कई इलाकों में लंबे समय से लेपर्ड का आबादी क्षेत्र में मूवमेंट था। वन विभाग ने मीरा नगर में पिंजरा लगाकर देर रात लेपर्ड को पकड़ लिया।
रेंजर देवेंद्र पुरोहित ने बताया कि शहर के आबादी क्षेत्र में लगातार लेपर्ड के आने की शिकायत मिल रही थी। विभाग ने मीरा नगर क्षेत्र में अलग-अलग जगह करीब 4 दिन में दो पिंजरे लगाए गए। मीरा होटल के पास लगे पिंजरे में सोमवार सुबह आस पास के लोगों ने हलचल की आवाज सुन कर पिंजरे के पास जाकर देखा तो पिंजरे में लेपर्ड कैद हो गया। जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग से वनपाल व वनरक्षकों ने मौके पर पहुंचकर लेपर्ड के पिंजरे को गाड़ी में भरकर पीपरड़ा नर्सरी पहुंचाया। जहां पर लेपर्ड का इलाज करवाकर सुरक्षित जगह छोड़ दिया जाएगा।
पुरोहित ने बताया कि पिंजरे में कैद नर लेपर्ड की उम्र करीब दो साल है। पिछले काफी समय से मीरा नगर, नाथूवास व सुखाड़िया नगर में इसका मूवमेंट और शिकार करने की सूचना मिल रही थी। जिस पर लेपर्ड के ट्रेक एरिया में दो जगह पिंजरा लगाया गया। जिसके बाद आज लेपर्ड को पकड़ने में सफलता मिली।