PALI SIROHI ONLINE
माता-पिता की मौत के बाद पीड़ित परिवार को 1.01 लाख की मदद देकर सहयोग को बढ़ाया हाथ
भीनमाल-भीनमाल | शहर में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना में माता-पिता को खोने के बाद बेसहारा हुए गरीब भील परिवार की मदद के लिए शहर के सामाजिक, धार्मिक संगठनों और भामाशाहों ने हाथ बढ़ाए। सहयोग अभियान के तहत एकत्रित 1 लाख 1 हजार रुपए की सहायता राशि पीड़ित परिवार को सुपुर्द की। नागरिक श्याम खेतावत, देवेंद्र भंडारी, मीठालाल जांगिड़, दिनेशकुमार दवे सहित अन्य लोग परिवार के निवास पर पहुंचे। यहां मृतक के भाई दिनेश सहित परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में सहायता राशि सौंपी।
इस दौरान समाजजनों ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और बच्चों के भविष्य को लेकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सहयोगकर्ताओं ने कहा कि दुर्घटना में माता-पिता को खोने के बाद बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।


