PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाड़ा
सांडेराव-सत्य से बढ़कर संसार में कुछ नही:- हिरापुरी
*साण्डेराव।* संत मनसुख हिरापुरीजी महाराज ने कहा कि सत्य से बढ़कर इस संसार में कुछ नही है। वे अम्बिका मंदिर परिसर में अपने चातुर्मास के दौरान धर्मसभा में प्रवचन दे रहे थें। संत मनसुख हिरापुरीजी महाराज ने कहा कि सत्य अंधकार में भी अपना प्रकाश फैलाता रहा है।
संसार की सभी बुराई सत्य के सामने छोटी होती है। भले ही इस संसार में मनुष्य गलत कार्य करके आगे बढ़ गया है मगर आखिरकार सच्चाई की जीत होती है। संत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सत्य को अपनाना चाहिए। मनुष्य चाहे कितने भी बुरे कार्य कर ले यदि एक बार भी वो सत्य का साथ दे देता है तो सभी बुराइयां एक सत्य के पिछे छिप जाती है।उन्होने कहा कि सत्य का मार्ग बड़ा कठीन है,
यदि कोई उस मार्ग को एक बार भी अपना लेता है तो उसके समाने आने वाली सभी कठिनाईयों का सामना करना चाहिए क्योकि अंत मे केवल सत्य की जीत होती है।मनुष्य को एक सच्चाई छुपाने के लिए सौ-बार झूठ बोलता है,फिर भी कभी न कभी वह सामने आ जाती है।यदि वह पहले ही सत्य बता देता है तो इन मुसिबतों का सामना नही करना पडता।इस दौरान दूर दराज से पहुंची महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्ति मय बना दिया।