PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
मंगलवार को 212 दावेदारों की उपस्थिति में करीबन शाम 5 बजे तक नामांकन पत्रो की संवीक्षा
चार प्रत्याशियों के विरुद्ध आपत्ति जताने पर रात 9 बजे तक हुई सवीक्षा के बाद वार्ड 8 के कांग्रेस प्रत्याशी एवं निर्दलीय का नामांकन हुआ खारिज
तखतगढ 1 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) 11 सितम्बर को दुसरे चरण मे होने जा रहे तखतगढ नगर पालिका के 25 वार्डो के आम चुनाव 2026 को लेकर सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा,कांग्रेस और निर्दलीयो ने त्रिकोणीय जंग में कुल 212 अभयार्थीयो ने अपना भाग्य आजमाईस के लिए मेदान मे कुदकर नामांकन दाखिल किए है। और दोनो ही दलो ने 25 वार्डो मे अपने प्रत्याशीयो को सिम्बल जारी कर दिए थे। जबकी दोनो दलो से ज्यादा तीनगुनणा 162 निर्दलीयो ने पर्चा दाखिल कर दोनो दलो की धड़कने बढा दी है। मंगलवार को नगर पालिका चुनाव कार्यालय मे रिटर्निंग ऑफिसर एव सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की टीम द्वारा सभी 212 दावेदारों की उपस्थिति में करीबन शाम 5 बजे तक नामांकन पत्रो की संवीक्षा जांच का दौर जारी रहा
वार्ड प्रत्याशीयो के खिलाफ दर्ज करवाई आपत्ति।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवाराम चौधरी ने वार्ड 5 के प्रत्याशी व नपा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अंबादेवी रावल के खिलाफ आपत्ति दर्ज करवाई।आपत्ति में नपा की पूर्व अध्यक्ष की जमीन पर डंपिग यार्ड का संवेदक होने का आरोप लगाया। RO पूरण कुमार ने नपा से आपत्ति की संपूर्ण पत्रावली मांगी। उसके बाद दो और लोगो ने तीन वार्ड प्रत्याशीयो के खिलाफ आपत्ति दर्ज करवाई। आपत्ति दर्ज होने की सुचना पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष नेहपाल सिह पावा, नगर अध्यक्ष फुटरमल सुथार, भवरलाल मीणा एव सभी चारो प्रत्याशी नगर पालिका चुनाव कार्यालय के बाहर पहुंचे दरम्यान RO पूरण कुमार ने सभी आपत्तियो की नगर पालिका से पत्रावली मांगी और पत्रावलीयो के आधार पर पुन: संवीक्षा जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए देर रात 9 बजे तक अंबा देवी रावल वार्ड 05 के विरुद्ध लगाई आपत्ति निराधार गहन संवीक्षा के बाद आवेदन पत्र स्वीकृत हुआ।
दुसरा वार्ड 09 से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम कुमार खटीक के विरुद्ध आपत्ति का निस्तारण चुनाव लडने का रास्ता साफ हो गया। जबकी वार्ड 08 से कांग्रेस प्रत्याशी सायरा बानो और वार्ड 08 से निर्दलीय प्रत्याशी हिना दोनो के नामांकन खारिज करने वार्ड 8 से कांग्रेस प्रत्याशी सीट खाली होने कांग्रेस पार्टी को बडा झटका लगा है।



