PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-हरियाली अमावस्या पर शिवालयों पर लगे मेले, रविवार का अवकाश होने पर पिकनिक स्पॉट पर उमड़ी भीड़,
लोग झरनों का लुत्फ उठा रहे है, सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की माकूल व्यवस्था
हडमत सिंह पंवार
सिरोही।श्रावण माह की हरियाली अमावस्या रविवार को मनाई जा रही है। जिले भर के पर्यटक स्थलों पर सुबह से भीड़ है। अरावली पर्वतमाला के गोद में बसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सारणेश्वर महादेव सिरोही, वास्तनेश्वर महादेव इसरा, रामेश्वर महादेव मालेरा, आंबेश्वर महादेव, कांबेश्वर महादेव, भुवनेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव कांटल, मारकंडेश्वर धाम अजारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। अरावली पर्वत से सटे सभी शिवालयों और मंदिरों में विभिन्न स्थानों पर लोग पिकनिक मनाने जा रहे है। पिंडवाड़ा उपखंड के उबेरा के पास वास्तनेश्वर महादेव में मेला लगा है। शास्त्रों के अनुसार हरियाली अमावस्या पर सिद्धि योग और पुष्य नक्षत्र है। पूजा-पाठ, स्नान-दान करना उत्तम माना गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करके पितरों को पिंडदान, श्राद्ध कर्म करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है
लोग झरनों का लुत्फ उठा रहे है
पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश से आबू की वादियों का झरना निरंतर बह रहा है। जिले गंगाजलिया काछोली और वास्तनेश्वर महादेव का झरना लगातार बह रहा है। जलस्रोतों पर लोगों ने स्नान का आनंद उठा रहे है। प्रमुख पर्यटक में पिकनिक मनाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की माकूल व्यवस्था
सभी शिवालय और मंदिरों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है।