• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रविंद्र सिंह राणावत मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष बनेः हनुमान सिंह खांगटा को 1593 वोट से हराया, 12 घंटे चली काउंटिंग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 1, 2026
in Local
0
रविंद्र सिंह राणावत मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष बनेः हनुमान सिंह खांगटा को 1593 वोट से हराया, 12 घंटे चली काउंटिंग

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-मारवाड़ राजपूत सभा के चुनाव परिणाम सोमवार रात को घोषित कर दिए गए। चुनाव में रविंद्र सिंह राणावत ने 1593 वोटों से जीत हासिल की। करीब 12 घंटे चली मतगणना बाद रात में चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। मारवाड़ राजपूत सभा के विभिन्न पदों के लिए रविवार को मतदान किया गया था।

सोमवार सुबह 9 बजे से मारवाड़ राजपूत सभा भवन में मतगणना शुरू हुई। शाम करीब 5.30 बजे तक मतपत्रों को अलग-अलग किया गया। इसके बाद विभिन्न पदों के लिए वोटों की गणना की गई जो देर रात तक चली। मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र सिंह राणावत को सबसे ज्यादा 4771 वोट मिले। दूसरे नंबर पर हनुमान सिंह खांगटा रहे जिन्हें 3178 वोट मिले। राणावत ने खांगटा को 1593 वोटों से हराया।

दिन भर मेले जैसा माहौल

आपको बता दें कि मारवाड़ राजपूत सभा के विभिन्न पदों के लिए हुए रविवार को हुए मतदान के बाद सोमवार को पावटा स्थित राजपूत सभा भवन के प्रांगण में करीब साढ़े ग्यारह बजे मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना के दौरान सभी प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा रहने से दिन भर मेले जैसा माहौल रहा।

8178 लोगों ने किया था मतदान

दिन भर लोग हार-जीत के कयास लगाने के साथ अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के जीतने की चर्चाएं रहीं। शाम ढलने के बाद नतीजे आने के साथ ही जीतने वाले प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में निकलने लगे। रविवार को हुए चुनाव में दस हजार से ज्यादा वोटर्स में से 8178 लोगों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें जोधपुर जिले के साथ नागौर, पाली, पोकरण, जालोर व बाड़मेर के सदस्यों ने मतदान में भाग लिया।

जीत के बाद जुलूस निकाला

चुनाव में विजयी प्रत्याशी को उनके समर्थकों ने मतगणना स्थल पर ही मालाएं पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए प्रत्याशी के साथ जुलूस के रूप में निकले। भीड़ को देखते हुए मतगणना स्थल और आस-पास पुलिस बल तैनात रहा।

Previous Post

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page