• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-कार ओवरटेक के दौरान टैंकर से टकराई: नेशनल हाईवे पर हादसा, कोई गंभीर घायल नहीं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 1, 2026
in Local
0
आबुरोड-कार ओवरटेक के दौरान टैंकर से टकराई: नेशनल हाईवे पर हादसा, कोई गंभीर घायल नहीं

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के रिको थाना क्षेत्र में सोमवार को नेशनल हाईवे पर ओवरटेक करने के दौरान एक स्विफ्ट कार टैंकर से टकरा गई। मावल स्थित नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हालांकि, टक्कर में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रिको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कारऔर टैंकर को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई और वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हो गई।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ओवरटेक करना सामने आई है। टक्कर के कारण स्विफ्ट कार और टैंकर दोनों क्षतिग्रस्त हुए हैं।

कोई जनहानि नहीं, सभी सुरक्षित

हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना में कोई जनहानि भी नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

सादडी नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची हुई जारी

Next Post

हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्याः पति ने एक दिन पहले कहा था- जिंदा रही तो राखी पर पीहर जाएगी

Next Post
हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्याः पति ने एक दिन पहले कहा था- जिंदा रही तो राखी पर पीहर जाएगी

हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्याः पति ने एक दिन पहले कहा था- जिंदा रही तो राखी पर पीहर जाएगी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page