• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आहोर-टवेरा की टक्कर से व्यापारी की मौत, पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंपा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 31, 2026
in Local
0
आहोर-टवेरा की टक्कर से व्यापारी की मौत, पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंपा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

आहोर-आहोर के चरली के पास सोमवार सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार टवेरा कार ने मोपेड सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार रमेश पुत्र उदाराम मीणा (32), निवासी अगवरी की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार रमेश आहोर सब्जी मंडी से सब्जी लेकर अपनी मोपेड से अगवरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चरली के पास सामने से रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तारटवेरा कार ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

दोनों वाहन जब्त, पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त मोपेड और टवेरा कार को जब्त कर लिया है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग आहोर मॉर्च्यूरी पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

परिवार में पत्नी, मां और दो छोटे बेटे

रमेश अगवरी में सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, मां और दो छोटे बेटे हैं। दोनों बच्चों में एक की उम्र करीब 2 साल, जबकि दूसरा बच्चा महज 6 महीने का है।

Previous Post

तखतगढ-2:35 मिनट पर भाजपा कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट बंद लिफाफे में RO को सौपी

Next Post

डोडा पोस्त और अफीम के साथ तीन गिरफ्तारः बाइक समेत 3.138 किलो नशीला पदार्थ जब्त, एनडीपीएस एक्ट में अलग अलग 2 मामले दर्ज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page