• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

लड़के वालों को फोन कर तुड़वाई सगाई, युवती ने आरोपी पर दर्ज कराया मामला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 31, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सीकर-सीकर जिले की एक युवती को ब्लैकमेल करके एक युवक ने उसकी सगाई तुड़वा दी। युवती करीब 6 साल पहले अपने दोस्त की एक शादी समारोह में गई थी, वहां युवक से मुलाकात के बाद वह उसके साथ कई साल तक साथ रही। युवती जब घर आ गई और उसके परिवार ने उसकी सगाई कर दी तो आरोपी ने उसके फियोंसे को मोबाइल फोन कर अपने व युवती के साथ रहने के बारे में बताया और उसकी सगाई तुड़वा दी। अब युवती ने शनिवार को आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

सीकर जिला निवासी 30 वर्षीय पीड़ित युवती ने एफआइआर में बताया कि आरोपी युवक से कई बार फोन पर भी बातचीत हो जाती थी। 2022 में मैं नौकरी के सिलसिले में सीकर से बाहर चली गई थी। उसकी छोटी बहन भी नौकरी के लिए उसके पास आ गई थीं। इस दौरान बातचीत होने के चलते मैं उस युवक के साथ रिलेशनशिप में आ गई थी। आरोपी युवक, युवती व उसकी छोटी बहन को कई जगह घुमाने भी ले गया, जहां उसकी फोटो भी खींची थी।

करीब 2 साल पहले युवती के उधार मांगने पर युवक ने उसके खाते में करीब 3.25 लाख रुपए डाल दिए थे व युवती से एक खाली चेक ले लिया था। युवती ने डेढ़ लाख रुपए उसकी मां के अकाउंट और डेढ़ लाख अन्य बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद दोनों में लड़ाई हो गई और दोनों अलग हो गए।सगाई तुड़वाई तो युवती ने दर्ज करवाया मामला
लड़की अपने परिवार के पास सीकर आ गई। मार्च-अप्रैल में शादी की बात चलने लगी। आरोपी युवक ने लड़के वालों को फोन कर युवती से अपने रिलेशन के बारे में बता दिया। साथ ही युवती को धमकी दी कि वह पूरे खानदान को मोहल्ले में बदनाम कर देगा और 50-50 लाख का नोटिस देगा।

युवक ने युवती के साइन किए हुए चेक का भी गलत यूज किया और उसे उसकी बहन के दिए हुए चेक के आधार पर घर पर नोटिस भी भिजवा दिया। युवती ने सगाई टूटने के बाद सारा घटनाक्रम अपने माता-पिता को बताया और थाने में मामला दर्ज करवाया।

Previous Post

जालोर में 48 किलो डोडा चूरा के साथ तस्कर गिरफ्तारः स्विफ्ट कार जब्त, ANTF ने पीछा कर पकड़ा

Next Post

पोस मशीन का टेंडर आचार संहिता में फंसा, 4.34 करोड़ लाभार्थियों के गेहूं वितरण पर संकट

Next Post
पोस मशीन का टेंडर आचार संहिता में फंसा, 4.34 करोड़ लाभार्थियों के गेहूं वितरण पर संकट

पोस मशीन का टेंडर आचार संहिता में फंसा, 4.34 करोड़ लाभार्थियों के गेहूं वितरण पर संकट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page