PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाड़ा
सांडेराव-शांति साधन से नही साधना से मिलती हैः-हिरापुरी
साण्डेराव-संत मनसुख हिरापुरीजी महाराज ने कहा कि मानव जीवन को सही मार्ग दर्शन व जीवन यापन का तरिका संत-महात्माओं से मिलता हैं।और इसी से मनुष्य का जीवन धन्य होता है। वें अम्बिका मंदिर साण्डेराव में चल रहें चातुर्मास के दौरान आज गुरूवार को आयोजित धर्म सभा में प्रवचन दे रहे थे। उन्होने कहा कि मनुष्य को असली शांति साधन से नही साधना से मिलती है।
संत ने कहा कि समाज में व्यापक कुरीतियों व बुरी आदतों को त्यागने से जीवन का उदय होता हैं।इस दौरान उन्होने मावन सेवा के लिए कई उदाहरण भी दिए।
*महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर शिवशक्ति को रिझाने के जतन किए:-*
स्थानीय कस्बे में सरकारी अस्पताल के पास स्थित अंबिका मंदिर परिसर में चल रहे चातुर्मास के दौरान संत मनसुख हिरापुरी जी महाराज की धर्म सभा में दूर दराज से पहुंची बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंच रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/C92ECeAN_bH/?igsh=MXRtczF1amZnOWxoZQ==
दूर दराज से पहुंची महिला मण्डली तथा स्थानीय महिलाओं ने आज दिन में भजन-कीर्तन कर मां अम्बे को रिझाने के जतन किए। यहां पर रेखा सेन,सावित्री चौहान, सुआ कंवर,वचनों कुंवर राठौड़, पूजा मेवाड़ा,ललिता मेवाड़ा के साथ महिलाओं ने गणपति वंदना के बाद गुरू वंदना करते हुए महादेव की महिमा के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्ति मय बना दिया।