PALI SIROHI ONLINE
Pali-पाली के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव में 14 साल की लड़की से रिश्तेदार भाई ने डरा धमका कर कई बार रेप किया। इससे पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपी को जब पीड़िता के गर्भवती होने का पता चला तो वह फरार हो गया।
बुधवार को पीड़िता के साथ परिजन मारवाड़ जंक्शन थाने में पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा आरोपी की तलाश के लिए टीमें रवाना की है।
थाना प्रभारी सरोज बैरवा ने बताया इलाके के एक गांव में रहने वाली 14 साल की पीड़िता के माता-पिता की मौत हो चुकी है। ऐसे में वह अपने चचेरे भाई के पास रहती और उसके साथ मजदूरी करती थी। रिपोर्ट में परिजनों ने आरोप लगाया कि चचेरे भाई ने पीड़िता के साथ डरा धमका कर दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने विरोध किया तो जान न से मारने की धमकी दी। आरोपी काफी समय से पीड़िता का यौन शोषण कर रहा था। इससे वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी जब पीड़िता के ननिहाल पक्ष के लोगों को मिली तो वे उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
35 साल का हैं आरोपी, 2 पत्नियां छोड़ कर चली गई
आरोपी की उम्र क़रीब 35 साल है। उसके एक 6 साल की बेटी भी हैं। आरोपी ने 2 शादी की लेकिन इससे परेशान होकर दोनों पत्नियां छोड़ कर चली गई। घर पर आरोपी अपनी बेटी और रिश्ते की पीड़िता बहन के साथ रहता था।
1 साल से कर रहा था शोषण
पीड़िता ने बताया की आरोपी भाई उसे डरा धमका कर पिछले करीब एक साल से शोषण कर रहा हैं। जिससे वह गर्भवती हो गई। वर्तमान में पीड़िता को करीब 7 महीने का गर्भ हैं।