PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर- बसंत गांव में चोर रिश्तेदार के घर का ताला तोड़कर बाइक और एलसीडी चुरा ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुमेरपुर थाने में 28 अगस्त को दर्ज रिपोर्ट में मानसिंह पुत्र सूरजमल सिंह राजपुरोहित, निवासी बसंत, ने बताया कि 26 अगस्त की रात 3:14 बजे चोरों ने पुराड़ा में उसके रिश्तेदार के घर का ताला तोड़ दिया। चोर घर से एक बाइक व एलसीडी चुरा ले गए।


