• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पालडी एम में बच्चे ने निगला 5 रुपए का सिक्काः गले में अटका, ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन की तैयारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 30, 2026
in Local
0
पालडी एम में बच्चे ने निगला 5 रुपए का सिक्काः गले में अटका, ट्रॉमा सेंटर में ऑपरेशन की तैयारी

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही-शिवगंज तहसील के पालड़ी एम गांव में खेलते समय चार साल के बच्चे ने 5 रुपए का सिक्का निगल लिया। सिक्का बच्चे के गले में अटक गया, जिससे वह घबरा गया।

परिजन उसे तत्काल पालड़ी एम के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

यहां डॉक्टरों ने बच्चे के ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी है। बच्चा फिलहाल सुरक्षित है और डॉक्टरों की निगरानी में है।रक्षाबंधन पर मां के साथ ननिहाल आया था बच्चा

जानकारी के अनुसार, सिरोही जिला मुख्यालय का रहने वाला चार साल का बच्चा रक्षाबंधन पर अपनी मां के साथ ननिहाल आया हुआ था। खेलते समय उसके हाथ में 5 रुपए का सिक्का आ गया। बच्चे ने खेल-खेल में सिक्का मुंह में रख लिया। कुछ देर बाद सिक्का अचानक उसके गले में फंस गया।

परिजन तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचे

सिक्का गले में फंसने के बाद बच्चा घबरा गया। परिजनों ने बिना देर किए उसे पालड़ी एम गांव के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

ENT विशेषज्ञ को बुलाया, ऑपरेशन की तैयारी शुरू

ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने मामले की जानकारी नाक, कान, गला (ENT) विशेषज्ञ डॉक्टर बलदेव सिंह को दी। डॉक्टर को अस्पताल बुलाया गया। इसी दौरान नर्सिंग स्टाफ ने बच्चे के ऑपरेशन के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दीं। डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे का इलाज किया जा रहा है।

Previous Post

स्वरूपगंज बाईपास पर 20वें राम रसोड़े का शुभारंभः रोज पांच सौ यात्रियों को मिलेगा भोजन, ग्रामीण भी करते हैं सहयोग

Next Post

बसंत गांव में घर का ताला तोड़ बाइक व एलसीडी चुराई

Next Post
बसंत गांव में घर का ताला तोड़ बाइक व एलसीडी चुराई

बसंत गांव में घर का ताला तोड़ बाइक व एलसीडी चुराई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page