• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड-बाइक की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 30, 2026
in Local
0
आबूरोड-बाइक की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, मानपुरिया, अमीरगढ़ (गुजरात) निवासी भगा भाई ने बताया कि वह अपने भाई देवा भाई और प्रवीण भाई के साथ बाइक पर राखी बंधवाने के लिए क्यारिया गांव जा रहे थे। देवा भाई उनसे आगे अपनी बाइक पर आबूरोड होते हुए क्यारिया गांव की ओर जा रहाथा।

दूसरी बाइक ने मारी टक्कर

चंद्रावती गांव स्थित शराब की दुकान के पास सर्विस रोड पर देवा भाई अपनी बाइक धीरे-धीरे सड़क किनारे चला रहा था। इसी दौरान सामने की ओर से तेज गति और लापरवाही से गलत दिशा में आई एक बाइक ने देवा भाई की बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में देवा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। भगा भाई और प्रवीण भाई ने घायल देवा भाई को संभाला और टक्कर मारने वाली बाइक का नंबर नोट किया। टक्कर मारने वाले चालक की पहचान नागपुरा निवासी मुन्नाराम के रूप में हुई है।

घायल देवा भाई को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Previous Post

आबूरोड जीआरपी की कार्रवाई, 8 मोबाइल फोन बरामदः तीन दिन में 2 लाख रुपए के फोन वापस मिले, जल्द परिवादियों को होंगे सुपुर्द

Next Post

स्वरूपगंज बाईपास पर 20वें राम रसोड़े का शुभारंभः रोज पांच सौ यात्रियों को मिलेगा भोजन, ग्रामीण भी करते हैं सहयोग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page