PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड की रीको थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 17 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत केनेतृत्व में टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया।
मावल चौकी पर चल रही थी सघन चेकिंग
मावल पुलिस चौकी पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गुजरात की ओर जा रही एक कार (नंबर GJ 08 CR 8989) को रोका गया। जांच करने पर कार की पिछली सीट पर प्लास्टिक की थैलियों में छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब मिली।
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने कार ड्राइवर क्रिश कुमार पटेल निवासी, डीसा (गुजरात) और महेंद्रभाई निवासी थराद (गुजरात) को गिरफ्तार किया। जब्त की गई 17 कार्टून अवैध शराब के संबंध में आगे की जांच जारी है। आरोपियों से शराब लाने और उसकी सप्लाई के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

