PALI SIROHI ONLINE
डिस्कॉम ,फालना व बाली में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया गया।
जोधपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया गया श्रमिक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेगड़ी के तस्वीर पर पुष्पहार पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। खंगारोत ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को हुई ,भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है जिसका उद्देश्य मजदूरो एवं श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना है।
यह संगठन देश के मजदूरों और श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण आवाज है, यह देश का पहला मजदूर संगठन है ।कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह भाटी, कैलाश चंद , दीपक चौरसिया, पर्वत सिंह श्री सेला, कनिष्ठ अभियंता दिनेश,पूरण सिंह भाटी, नारायण लाल, छैल सिंह खिंदारा, मनीष सोलंकी, रेणु गुर्जर, अमर सिंह सोलंकी, अनोप सिंह ,भीमाराम चौधरी , श्याम सिंह चौधरी,मांगीलाल,रामप्रसाद सुमित्रा देवी,सवाराम देवासी, प्रवीण चौधरी बुद्धि प्रकाश आदि उपस्थित थे।