• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

डंपर की टक्कर से बाइक सवार पति व गर्भवती पत्नी घायल, स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर में बाबा रामदेव मेले में दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे जातरू की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति और उसकी गर्भवती पत्नी गंभीर घायल हो गए, जबकि उसकी डेढ़ साल की बेटी को मामूली चोट आई है। हादसे में युवक के दोनों पैर कुचल गए हैं। घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डंपर के नीचे घुस गई बाइकहादसा रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे कायलाना सर्किल के पास हुआ। उदयपुर निवासी सोहनलाल (30) पुत्र नाताराम अपनी पत्नी केली बाई (28) और डेढ़ साल की बेटी के साथ शनिवार शाम बाइक से बाबा रामदेव मंदिर, रामदेवरा में दर्शन के लिए रवाना हुआ था। रात में सुमेरपुर में रुकने के बाद रविवार सुबह वे जोधपुर पहुंचे।

कायलाना सर्किल से रामदेवरा की ओर जाते समय पीछे से तेज गति से आए डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक डंपर के नीचे तक जा घुसी।

पति-पत्नी को गंभीर चोट आई

हादसे में सोहनलाल को गंभीर चोट आई है, जबकि पीछे बैठी उसकी गर्भवती पत्नी भी घायल है। उनकी डेढ़ साल की बच्ची को मामूली चोट आई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल भिजवाया वहीं सूचना मिलने के बाद सूरसागर थाना पुलिस और प्रताप नगर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

तेज रफ्तार डंपरों के खिलाफ लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम से अनुबंधित डंपरों को लेकर विरोध जताया। उनका कहना था कि यहां से रोजाना तेज स्पीड में डंपर दौड़ते हैं इसकी वजह से हादसे होते हैं। लोगों ने डंपरों की रफ्तार पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को लेकर कार्रवाई की मांग की।

Previous Post

पाली-पैदल जातरूओं से टकराई बाइकःसिर में चोट लगने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

Next Post

हादसे में बच्ची की भी मौतः परिजनों ने 2 घंटे तक नहीं उठाया शव; 3 दिन पहले माता-पिता की भी मौत हो गयी थी

Next Post
हादसे में बच्ची की भी मौतः परिजनों ने 2 घंटे तक नहीं उठाया शव; 3 दिन पहले माता-पिता की भी मौत हो गयी थी

हादसे में बच्ची की भी मौतः परिजनों ने 2 घंटे तक नहीं उठाया शव; 3 दिन पहले माता-पिता की भी मौत हो गयी थी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page