PALI SIROHI ONLINE
पैदल यात्रियों के लिए राम रसोड़े में निशुल्क भोजन-नाश्ते की व्यवस्था
बाली। बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में बाली-पिंडवाड़ा मेगा हाईवे पर भन्दर-चामुंडेरी के बीच स्थित बाबा रामदेव जी के राम रसोड़े में पैदल यात्रियों का स्वागत कर उन्हें निशुल्क भोजन व नाश्ता करवाया गया। इस दौरान बाबा रामदेव जी के उपासक छगनलाल कुमावत सहित विभिन्न ग्रामीण मौजूद रहे।
राम रसोड़े में गुजरात सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन, चाय-नाश्ता एवं उपचार की व्यवस्था की गई है। यहां पहुंचने वाले पैदल यात्रियों का स्वागत कर उन्हें भोजन करवाने के बाद आगे के लिए रवाना किया जाता है। ग्रामीणों द्वारा यात्रियों की सेवा में सहयोग किया जा रहा है।


