• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बीजेपी से निष्कासित राकेश भाटी ने की कांग्रेस जॉइनः निगम के पिछले बोर्ड में पत्नी भाजपा से सभापति बनी थी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में भाजपा से निष्कासित राकेश भाटी ने शनिवार को जयपुर में कांग्रेस जॉइन कर ली। इस दौरान उनके साथ पाली विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित भी मौजूद रहे। उन्होंने भाटी को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाया।

उनके कांग्रेस जॉइन करने से निगम चुनाव के समीकरण में भी बदलाव देखा जा सकता है। उनका कांग्रेस जॉइन करना पाली में चर्चा का विषय बना हुआ है।बीजेपी छोड़ने की बात पर राकेश भाटी ने कहा- जनता की पानी की समस्या को लेकर वे जयपुर गए थे। लेकिन पूर्व विधायक उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा और पार्टी से उन्हें और पत्नी रेखा भाटी को निष्कासित करवा दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और सांसद पीपी चौधरी से भी संपर्क किया लेकिन पार्टी में वापसी नहीं हो सकी। ऐसे में कांग्रेस जॉइन की। अब कांग्रेस के झंडे के नीचे रहकर पालीवासियों की सेवा करूंगा और चुनाव भी लडूंगा।कई सालों से बीजेपी में सक्रिय थे, पत्नी भी सभापति रही

बता दें कि राकेश भाटी पिछले कई सालों से भाजपा में सक्रिय रहे है। उनकी पत्नी रेखा भाटी गत बोर्ड में भाजपा से सभापति बनी थी। लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान उनके और पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख के बीच विवाद चला था।

वहीं भाजपा पार्षदों ने भी सभापति रेखा भाटी पर आरोप लगाया था कि उनके कार्यकाल में भाजपा के पार्षदों के वार्डों में भी काम नहीं हो पा रहा था।

पूर्व विधायक पारख और राकेश भाटी ने खुले मंच पर एक-दूजे पर तंज भी कसे। इस बीच एक ठेकेदार ने सुसाइड कर लिया।

सुसाइड नोट में सभापति और निगम के कुछ अधिकारियो का बकाया रुपए नहीं देने का जिम्मेदार बताया था। इस प्रकरण से भी उनके खिलाफ माहौल बना। बाद में राकेश भाटी और उनकी सभापति पत्नी रेखा भाटी को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।

Previous Post

पाली में आम्लेश्वर महादेव का हजार धाराओं से अभिषेकः 31 आचार्यों ने किया सस्वर रूद्री पाठ, अच्छी बारिश की कामना की

Next Post

सिरोही, पिंडवाड़ा और शिवगंज में 186 नामांकन दाखिलः नगर पालिका चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, 31 तक भर सकेंगे फॉर्म

Next Post

सिरोही, पिंडवाड़ा और शिवगंज में 186 नामांकन दाखिलः नगर पालिका चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, 31 तक भर सकेंगे फॉर्म

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page